पति की तरक्की रोक देते हैं बीवी के ये 7 काम !
शास्त्रों में महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। शादी के बाद जिस घर में वह जाती है उसका भाग्य उस घर से जुड़ जाता है। अगर वो चाहे तो घर को स्वर्ग बना देती हैं लेकिन, कई बार महिलाएं जाने अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो न सिर्फ घर में कंगाली लाते हैं बल्कि, इससे पति की तरक्की में भी बाधा आती है। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि महिलाओं के द्वारा किन कामों से पति कंगाल हो सकता है।
1. सुबह देर से उठना ।
दोस्तो, महिलाएं घर की लक्ष्मी होती है, ऐसे में उन्हें सुबह जल्दी उठकर पूजा पाठ करना चाहिए। जिस घर की औरतें सुबह लेट उठती हैं वहां माता लक्ष्मी कभी वास नहीं करती।
साथ ही, सूर्यअस्त के बाद महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए। इससे न सिर्फ धन की कमी होगी बल्कि, आपके पति की तरक्की में भी बाधा आएगी।
2. नाक पर गुस्सा रखना ।
दोस्तो, शास्त्रों में कहा गया है कि जहां शांत स्वभाव की महिलाये अपने घर को स्वर्ग बना देती हैं, वहीं उनका गुस्सा सबकुछ बिगाड़ भी सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जिस स्त्री के घर में कलह, कलेश का माहौल बना रहता है वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता।
3. झाड़ू को पैर मारना ।
दोस्तो । झाड़ू को पैर, या ठोकर, मारने से, माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है, क्योंकि, यह उन्हीं का रूप है। इतना ही नहीं, इससे घर में दरिद्रता भी आती है, इसलिए, कभी झाड़ू को पैर न मारें।
4. साफ-सफाई ना रखना ।
दोस्तो, घर की महिलाओं को कभी भी घर के अंदर गंदगी व जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए क्योंकि, इससे भी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। साथ ही यह कंगाली के साथ अन्य परेशानियों का कारण भी बनता है।
5. सुहागन महिलाएं किसी से न शेयर करे, ये चीजें ।
दोस्तो, शादीशुदा महिलाओं को अपनी सिंदूर दानी, बिंदी, पायल, और चूड़ी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके रिश्ते में प्यार कम होगा बल्कि, यह आर्थिक हानि का कारण भी बनेगा।
6. सूर्यअस्त के बाद, न करें ये काम ।
दोस्तो, सूरज डूबने के बाद महिलाओं को कंघी नहीं करनी चाहिए औैर न ही टूटे हुए बाल घर से बाहर फेंकने चाहिए। इससे घर पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा सूर्यअस्त के बाद झाड़ू-पोछा न लगाएं।
7. किसी को दान न करें, ये चीजें ।
दोस्तो, शास्त्रों के अनुसार, सूरज ढलने के बाद कभी किसी को उधार नहीं देना चाहिए। साथ ही दिन ढलने के बाद दूध, दही, प्याज और लहसुन किसी को न दें। इससे आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के घर चली जाएगी।
No comments:
Post a Comment