व्यक्ति जब दिन के कामों से थक हार कर रात को सोता है । तो उस समय हमारी इंद्री से जुड़ी बहुत सी यादें या फिर घटनाये ये सभी हमारे सपनों में घूमती है । हैरान करने वाली बात तो ये है । कि यदि रात के समय कोई व्यक्ति हमारे पास रखी कोई वस्तु उठा कर ले जाता है । तो हमे मालूम तक नहीं पडता, परंतु सपने में हमे एक दूसरी दुनिया का आभास होने लगता है । जो हमे याद रह जाती है । कुछ सपनों को देखकर तो हम खुश होते हैं । और कुछ सपनों को देखकर हम बहुत डर जाते हैं । और हमारी नींद खुल जाती है । क्या आपने कभी यह ध्यान दिया है । कि ये सपना हमे क्यों आया है और इस सपने के पीछे क्या सच्चाई छुपी है ।
दरअसल दोस्तो, शास्त्रों के मुताबिक आपके हर एक सपने के पीछे एक राज छुपा है । सपनों के ऊपर तो एक पूरा शास्त्र है । जिसे स्वपन शास्त्र के नाम से जाना जाता है परंतु आज हम बात करेंगे, जब कोई मृत व्यक्ति आपके सपनों में आए, तो उसका क्या मतलब है । कितनी ही बार हमने ऐसा सपना जरूर देखा होगा । जिसमें हमारे मृत रिश्तेदार, दूर का या फिर कोई बहुत ही खास रिश्तेदार सपने में आया हो । तो आखिर वो क्या कहना चाहता था हमसे तो चलिए दोस्तो शुरू करते है ।
दरअसल दोस्तो, ये वीडियो उन व्यक्तियों के लिए है । जिन्हें अधिकतर वृद्ध व्यक्तियों के सपने आते है या ऐसा कोई व्यक्ति जिसके किसी खास का देहान्त हो गया हो । और वह इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहा हो । अगर घर के किसी सदस्य की आयु की पूर्ति के बाद वह व्यक्ति स्वर्गवासी हो गया हो । तो ऐसे में घर के दूसरे सदस्यों भी बहुत जल्दी सदमे से बाहर नहीं निकल पाते है । यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी के बाद मृत्यु को प्राप्त हुआ हो । और सपने में वह आप को दिखाई देता हो । तो यह संकेत होता है । कि उसका जन्म किसी अच्छे स्थान पर हो गया है । और इस स्वपन के माध्यम से वह आपको संकेत देते है । कि अब उनके बारे में सोच कर आप स्वयं को तकलीफ ना दे । स्वपन शास्त्र में ऐसे सपनों को आश्वासन स्वपन का नाम दिया गया है । ऐसे सपने देखने के बाद आपको प्रसन होना चाहिए । कि हमारे पूर्वज का जन्म किसी अच्छे स्थान पर हो गया है। तथा अब वह खुश है। तथा वहीं किसी स्वस्थ सदस्य की मृत्य हो और सपने में वह आपको बीमार दिखाई दे तो । तो यह संकेत दर्शाता है । कि वह आपसे अपनी किसी इच्छा को व्यक्त करना चाहते है । और आपको उस इच्छा को समझने का प्रयास भी करना चाहिए। या फिर ऐसे सोचिए की स्वर्गवास होने से पहले उनकी कोई प्रबल इच्छा रह गई थी । जिसे वो पूरा करना चाहते थे। किन्तु वह कर नहीं पाए । तो यदि आपको इस इच्छा का पता हो । तो अवश्य ही इस इच्छा को पूरा करे, इससे स्वर्गवासी व्यक्ति की आत्मा को शान्ति प्राप्त होती है । साथ ही आपके परिवार में सुख समृद्धि कई गुना बढ जाती है । वहीं यदि आपको इच्छा पता होने के बावजूद आप वह इच्छा पूरी नहीं करते है । तो आप पर संकट आ सकता है ।
जब कोई जीवित व्यक्ति स्वपन में मृत दिखाई दे । तो हम घबरा जाते है । वहीं स्वपन शास्त्र के अनुसार, यह एक संकेत है । कि उस व्यक्ति की आयु में और ज्यादा वृदी हो गई है । जी हां दोस्तों ,ऐसा सपना लंबी आयु का सूचक होता है । और ऐसे सपने को बुरा सपना नहीं माना जाता है ।
कई बार आपने देखा होगा । हमारे स्वर्गवासी परिजन सपनों में दिखते तो है। पर कुछ बोलते नहीं तथा इन स्वपन को हम समझ नहीं पाते है । किन्तु में आपको बता दू । स्वपन शास्त्र के अनुसार, अगर हमारे परिजन सपने में दिखाई देते है । और कुछ बोलते नहीं । इसका मतलब होता है । कि हमारे जीवन में चल रही गति विधियों से वह हमें अवगत कराने का प्रयास कर रहे है । अर्थात या तो हम कोई गलत कार्य करने जा रहे है । या कार्य करने की सोच रहे है । स्वपन शास्त्र में ये भी दर्शाया गया है कि यदि कोई परिजन स्वपन में आए । और चुप रहे । परन्तु आशीर्वाद भी दे तो इसका मतलब होता है । कि जो कार्य हम कर रहे है या करने की सोच रहे है । उसमे हमें शत प्रतिशत सफलता मिलने वाली है । दूसरी ओर यदि वह हमें उदास दिखाई दे और यदि आपको यह आभास हो की वो हमारे द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न नहीं है । तो ऐसे कार्यों को तुरंत छोड देना चाहिए । क्योंकि यह आपके लिए अशुभ परिणाम खड़े कर सकते है । क्योंकि सपनों के माध्यम से हमारे पूर्वज पहले से ही हमें आगाह तो कर देते है । परन्तु हम उनको ना समझने के कारण कई बार गलतियां कर बैठते है ।
कई बार हमको ऐसे स्वपन भी दिखाई देते है । जिसमें हमारे परिजन हमसे कुछ वस्तुओं की मांग करते दिखते है । परन्तु मुंह से कुछ नहीं बोलते जैसे हमको स्वपन में वह निर्वस्त्र दिखाई दे रहे है । या फिर पैरो में जूते चप्पल। कुछ नहीं पहने हुए दिखाई दे रहे है या तो भूखे दिखाई दे रहे है तो ऐसे में हमें जो वस्तुएं दिखाई नहीं दे रही है । वह वस्तुएं आप या तो उनके नाम से किसी ब्राह्मण को दे दे । या फिर किसी मंदिर में जा कर दान कर दे । और दान करते समय मन्न में ऐसा ध्यान करे । कि ये सभी वस्तुएं उन स्वर्गवासी व्यक्ति को प्राप्त हो रही है । ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते है । और आपकी मनोकामना भी पूर्ण होती है ।
यदि कोई स्वर्गवासी व्यक्ति हमें कहीं दूर या आसमान में दिखाई दे । तो स्वपन शास्त्र के अनुसार, ये संकेत दर्शाता है । कि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो चुकी है । और वह आकाशीय ब्रती से आपको आशीर्वाद प्रदान कर रहे है । और वही यदि स्वर्गवासी व्यक्ति आपको स्वपन में आस पास दिखाई दे या फिर घर मै दिखाई दे । तो इसका मतलब होता है । कि वो आपके परिवार से मोह नहीं छोड पाए है । और आपके परिवार को आज भी अपनी छत्रो छाया में रखना चाहते है । यदि आपको ये आभास हो गया है । तो आप रोज़ दो रोटी गाय को अवश्य खिलाए । और अमावस्या के दिन विशेषकर अपने पितृ के नाम से भोग लगाए । और सम्भव हो तो किसी ब्राह्मण को अमावस्या के दिन ही भोजन अवश्य कराए । ऐसा करने से आपके पितृ की आत्मा को शान्ति मिलेगी । और वह प्रसन्न हो जाएंगे । दोस्तो इसी के साथ ही में आपको एक और चीज से अवगत कराना चाहूंगा की हमारे हिन्दू धर्म में तेटिस कोटि के देवता होते है । जो कि सबके लिए बराबर होते है । लेकिन हमारे पितृ हमारे घर के ही देव होते है । जो मृत्यु के पश्चात भी हमारे घर की सुख समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद हमें प्रदान करते है । इसके अलावा दोस्तो यदि किसी व्यक्ति को स्वपन में शब यात्रा दिखाई देती है । तो यह संकेत है कि उस व्यक्ति के सारे कार्य पूर्ण संपन्न होने वाले है । दोस्तो यदि आपको भी ऐसे स्वपन आते है । तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी ।
No comments:
Post a Comment